गया, मार्च 30 -- जिले में मौसम तल्ख होने के बाद हीट स्ट्रॉक के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इस बार हीट स्ट्रॉक के मरीजों के लिए विशेष रूप से ऑब्जर्वेशन वार्ड बनाया गया है। यह वार्ड इमरजेंसी वार्ड में ही बनाया गया है। यहां पहले इलाज के बाद मरीज को प्रीफैब्रिकेटेड वार्ड में भेजा जायेगा। वहां एक सौ बेड तैयार किया गया है। दस बेड का बनाया गया है ऑब्जर्वेशन वार्ड मेडिकल अधीक्षक डॉ. केके सिन्हा ने बताया कि मगध मेडिकल में पहली बार इस तरह के हीट स्ट्रॉक के मरीजों के लिए ऑब्जर्वेशन वार्ड बनाया गया है। इमरजेंसी वार्ड में नीचे ही यह वार्ड बनाया गया है जो पूरी तरह वातानुकूलित है। अगर कोई हीट स्ट्रॉक के लक्षण के मरीज इमरजेंसी में आता है तो सबसे पहले उसे इस ऑब्जर्वेशन वार्ड में रखा जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.