अलीगढ़, दिसम्बर 1 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। नगला मसानी स्थित गौशाला में 4 दिसंबर से भक्तमाल की कथा का आयोजन होने जा रहा है। पदाधिकारियों ने रविवार को गौशाला में प्रेसवार्ता का आयोजन कर कथा में विभिन्न दिवसों में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी साझा की। समिति अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने बताया कि 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक भक्तमाल कथा का आयोजन होगा। 11 दिसंबर को विशाल हवन एवं प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। कथा अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक कृष्ण प्रिया के मुखारविंद से होगी। उससे पूर्व 3 दिसंबर को एक विशाल कलश यात्रा गांधी वाड़ा कंवरीगंज से दोपहर 11 बजे निकाली जाएगी। कलश यात्रा का उद्घाटन सांसद सतीश गौतम, महापौर प्रशांत सिंघल, विभाग प्रचारक गोविंद, भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा, शहर विधायक मुक्ता राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी मानवेंद्र...