देहरादून, सितम्बर 26 -- आपरेशन सद्भावना के तहत लद्दाख के नुब्रा घाटी के छात्र-छात्राओं का दल शुक्रवार को देहरादून स्थित राजभवन पहुंचा। 30 छात्र-छात्राओं और छह शिक्षकों का यह दल 1862 लाइट रेजिमेंट के प्रयासों से राष्ट्रीय एकता यात्रा पर निकला है। जो देश की सांस्कृतिक विविधता, परंपरा, विकास, तकनीक, सामाजिक और आर्थिक परिवेश के साथ ही राष्ट्रीय महत्व के स्थलों से रूबरू हो रहे हैं। राजभवन में इस दल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। राज्यपाल ने छात्रों से संवाद करते हुए उनके जीवन के लक्ष्यों के बारे में पूछा। उन्हें ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र अपने आत्मविश्वास को सदैव बनाए रखें। दृढ़ संकल्प से अपने सपनों को साकार करें। राज्यपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.