प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- यागराज। महाकुम्भ 2025 के बाद तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेला को भी भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। पहली बार मेला के दौरान यातायात के लिए ,गंगा पर बनने वाले सभी पांटून पुलों के पीपे भगवा रंग में नजर आएंगे। कुंभ हो, महाकुंभ या फिर माघ मेला इससे पूर्व ऐसा कभी नहीं हुआ। पीपों को रंगने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे पूर्व बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर के सामने स्थित महावीर पांटून पुल के पीपे को ही भगवा रंग में रंगा जा रहा था। पुल बनवाने वाले पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना था कि शासन स्तर से निर्देश मिला है कि मंदिर के सामने वाले पुल के पीपे भगवा रंग में कर दिए जाएं। यह काम पिछले दिनों तब शुरू हुआ था जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा और गंगा पूजन के लिए प्रयागराज आए थे। तब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.