नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Metropolis Healthcare Ltd Share: मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड के शेयर आज गुरुवार, 5 फरवरी को फोकस में हैं। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 2 पर्सेंट तक चढ़कर 1,928.50 रुपये पर आ गए थे। दरअसल, कंपनी के बोर्ड ने पहली बार बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। कंपनी 3:1 के रेशियो में बोनस इश्यू लाएगी। यानी जिन निवेशकों के पास 1 शेयर है, उन्हें 3 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेंगे। सभी शेयर Rs.2 के फेस वैल्यू के होंगे। हालांकि, इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है। बोनस शेयर का यह प्रस्ताव कंपनी की आम बैठक और जरूरी वैधानिक व नियामकीय मंजूरियों के बाद लागू होगा।कंपनी का पहला बोनस शेयर यह मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का अब तक का पहला बोनस इश्यू होगा, जिससे निवेशकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कंपनी अब तक अपने शेयरधारकों ...