बगहा, जनवरी 4 -- पिपरासी,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड स्थित बलुआ ठोरी पंचायत के गांवों में आजादी के बाद पहली बार बल्ब जला। यह देख गांव के लोग खुशी से गदगद हो उठे। पंचायत के स्थापन के समय से यहां बिजली नही थी। इस तरह इस पंचायत के लोगों ने केवल दूसरे पंचायत में ही बिजली के बल्ब जलते देखा था। इस सदी में भी बिजली की व्यवस्था नही होने से लोगों के घर दिए से रौशन होते थे। इस कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग भी नही करते थे। मोबाइल का चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे पंचायत जाना पड़ता था। एक मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को पांच से दस रुपए देने पड़ते थे। इस कारण लोग छोटे छोटे मोबाइल रखे थे ताकि एक बार चार्ज होने पर कई दिनों तक बात होती रहे। लेकिन रविवार को पंचायत में बिजली के बल्ब जलते ही सभी गांववासी खुशी से गदगद हो गए। स्थानीय ग्रामीण रामधनी याद...