नई दिल्ली, फरवरी 23 -- SUV सेगमेंट में हलचल तेज होने वाली है। जल्द ही टोयोया की नई फॉर्च्यूनर - 2026 Toyota Fortuner मार्केट में एंट्री कर सकती है। कंपनी ने अभी इसकी ऑफिशियल लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसी बीच इस अपकमिंग एसयूवी के कुछ स्पाई फोटो सामने आए हैं। इन फोटो को Kaooat Kusonsong और रशलेन ने शेयर किया है। नई फॉर्च्यूनर के स्पाई शॉट्स को थाइलैंड में टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया। इसका टेस्ट म्यूल कैमोफ्लाज में लगभग पूरी तरह ढंका हुआ है।IMV लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर पर बेस्ड हो सकती है नई फॉर्च्यूनर लेटेस्ट हालक्स के अपग्रेडेड IMV लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर पर बेस्ड हो सकती है। हालक्स अब इलेक्ट्रिक भी हो रही है और ग्लोबल लेवल पर इसके डीजल, पेट्रोल, 48V हाइब्रिड, BEV और यहां तक ​​कि हाइड्रोजन फ्यूल-सेल वेरिएंट भी ऑ...