वाराणसी, फरवरी 25 -- गंगापुर/वाराणसी। सदर तहसील के दरेखूं में चल रही चकबंदी के दौरान मंगलवार को अधिकारियों ने गांव में चौपाल लगाकर सुनवाई की। इस दौरान बंदोबस्त अधिकारी ने गांव का भू-चित्र ग्रामीणों के समक्ष प्रदर्शित किया। पहली बार ग्रामीण भू-चित्र से रूबरू हुए। चौपाल के दौरान किसानों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं, जिसके निस्तारण का चकबंदी अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया। चबकबंदी बंदोबस्त अधिकारी पवन कुमार सिंधु ने बताया कि नौ मार्च को चकबंदी विभाग द्वारा पुनः चौपाल लगाकर किसानों को अभिलेख की जानकारी दी जाएगी। चकों की चकबंदी प्रक्रिया जून तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद आपत्तियां ली जाएंगी। इस दौरान चकबंदी अधिकारी अजय कुमार तिवारी, सहायक चकबंदी अधिकारी राजेश कुमार और नवनीत मिश्रा ने सेक्टर रोड और अन्य विकास योजनाओं के बारे में ...