लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- धौरहरा वन रेंज के पढुआ थाना इलाके में चंदैयापुर गांव में पकड़े गए तेंदुए को वन विभाग ने प्राकृतिक वास में आजाद कर दिया। इससे पहले उसे रेडियो कॉलर आईडी लगाई गई। किसी तेंदुए को कॉलर आईडी लगाने की प्रदेश में यह पहली कवायद है। इससे पहले बाघों और गैंडों के लिए रेडियो कॉलर आईडी का प्रयोग वन विभाग करता था। धौरहरा वन रेंज में तेंदुए की एक साल से दहशत थी। तेंदुआ कई पशुओं की जान ले चुका था। अब वह इंसानों पर हमलावर था। बीती नौ फरवरी को यहां खेत पर काम कर रहे लोगों पर तेंदुआ ने हमला किया था। हमले में तीन लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया था। वन कर्मी तेंदुए को पकड़ने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे थे। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरी बांधी गई थी। गुरुवार रात किसी समय तेंदुआ वन कर्मियों के लगाए गए पि...