मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में मरीजों का डाटा अब एआई से तैयार होगा। स्वास्थ्य विभाग में इस तकनीक का इस्तेमाल करने वाला बिहार पहला राज्य है। एआई को लेकर दो और तीन दिसंबर को पटना में राज्यभर के स्वास्थ्य प्रबंधकों और मूल्यांकन पदाधिकारियों को इसका प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एआई के इस्तेमाल के सभी मॉड्यूल के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में जिला और प्रमंडल स्तरीय अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के सभी डाटा का विश्लेषण एआई से करने को कहा गया। कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनिंग देने के लिए बेंगलुरू से प्रशिक्षक आए थे। उन्होंने एआई का इस्तेमाल स्वास्थ्य विभाग में कैसे किया जाएगा, इसके हर पहलुओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग में किसी भी डाटा को तैयार करने के लिए चैट जीपीटी से ले...