अयोध्या, जनवरी 27 -- अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से 26 जनवरी सोमवार को पहली बार आदि गुरु शंकराचार्य प्रवेश द्वार पर तिरंगा झंडा फहराया गया। यहां झंडारोहण तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस देश के संविधान को लागू करने का दिन है। उन्होंने कहा 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकूमत से देश भले आजाद हो गया लेकिन अंग्रेजियत का गुलाम बना रहा। यही कारण रहा कि आजादी के बाद भी 70 सालों तक श्रीराम जन्मभूमि का मुकदमा देश की अदालत में चलता रहा और हिन्दू समाज को न्याय के लिए भटकना पड़ा। इस मौके पर एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे, एल एण्डटी के परियोजना निदेशक वीके मेहता, टाटा कंसल्टेंसी के परियोजना निदेशक बीके शुक्ल, जगदीश आफले, नरेन्द्र जी, कैप्टन डीपी सिंह, कैप्टन एसपी दूबे, आशीष अग्निहोत्री, ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.