मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पहली बार शहर के घरों में कचरा वर्गीकरण यानी सूखा व गीला कचरा को अलग करने के लिए स्वच्छ साथी की बहाली होगी। इसका मकसद स्रोत पर ही कचरे का वर्गीकरण और शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। जनवरी के अंत तक कुल 13 स्वच्छ साथी की चयन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग ने दिशा-निर्देश दिए हैं। स्वच्छ साथी के चयन को लेकर विज्ञापन निकाला जाएगा। इसमें 40 वर्ष से कम आयु और मैट्रिक पास योग्यता के साथ स्वच्छता से संबंधित कार्यों में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव वाले ही आवेदन करने के पात्र होंगे। चयन के आधार पर फाइनल लिस्ट तैयार होगा। फिर इंटरव्यू के बाद चयनित अभ्यर्थी के साथ एग्रीमेंट कर बाद वार्ड आवंटित किए जाएंगे। संबंधित वार्ड के सभी घरों का भ्रमण करने व स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.