गंगापार, मई 29 -- शाम तीन बजे के लगभग आकाश में काले बादल छा गए। कुछ देर के बाद तेज हवा के साथ वारिश शुरू हो गई। मौसम की पहली वारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी। बरसात से मौसम सुहाना हो गया। किसान अच्छी वारिश से खुश हैं। भूईपारा गांव के किसान विजय शंकर मिश्र ने बताया कि तरहार क्षेत्र के अधिकांश किसान बरसात पर निर्भर रहते हैं, पहली बारिश से किसान अपने खेत की तैयारी कर लेगें। डोरवा गांव के किसान विश्म्भर पटेल, लखनपुर के किसान राजीव तिवारी ने कहा कि तेज धूप व गर्मी से लोगों में बचैनी रही, किसान धान की पौध तैयार नहीं कर सके थे, अब धान की पौध तैयार करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। पहली बरसात से मौसम में नमी आएगी। इस वारिश से किसान अपने खेतों में पशुओं के लिए हरा चारा उगा सकेगें। मेजारोड बाजार के राजेश कुमार ने बताया कि बरसात के पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.