रुद्रपुर, जनवरी 6 -- पंतनगर। मंगलवार को कोहरे के चलते पंतनगर एयरपोर्ट में दृश्यता बहुत कम थी। इसके चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर के बीच पहली फ्लाइट साढ़े तीन घंटे की देरी से पंतनगर पहुंची और लगभग पांच बजे वापस दिल्ली लौटी। जबकि शाम चार बजे पंतनगर पहुंचने वाली दूसरी फ्लाइट रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के लिए न्यूनतम 800 मीटर रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) की आवश्यकता होती है, लेकिन मंगलवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर दृश्यता मात्र 500 मीटर ही थी। निर्धारित मानकों से कम दृश्यता होने के कारण विमान को उतारना संभव नहीं था। इसलिए इंतजार करने के बाद दृश्यता बढ़ने पर इंडिगो की पहली उड़ान संख्या 6ई-7324 को दिल्ली में साढ़े तीन घंटे की देरी से टेक आफ की अनुमति मिली। यह दोपहर 13:05 बजे पंतनगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.