सीवान, फरवरी 2 -- सीवान-महाराजगंज अनुमंडल में इंटर परीक्षा को लेकर केन्द्राधीक्षकों ने सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में परीक्षा शुरू होने से एक दिन पूर्व रविवार को प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक राकेश कुमार सिंह की निगरानी में सीट चश्पा करने का कार्य पूरा कर लिया गया। वीएम हाई स्कूल व डीएवी हाई स्कूल समेत अन्य केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी के बाद केन्द्र में प्रवेश कराया जायेगा। इंटर परीक्षा 13 फरवरी तक दो पालियों में होगी। पहली पाली साढ़े 9 बजे से अपराहृन 12.45 जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक चलेगी। प्रथम पाली के परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व यानी कि 9 बजे पूर्वाह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं द्वितीय पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा श...