मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पहली पाली में 11 तो दूसरी पाली में 3:30 बजे परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट ले ली जाएगी। 2 फरवरी से शुरू इंटर परीक्षा में ओएमआर और कॉपी लेने का अलग-अलग समय रहेगा। बिहार बोर्ड ने इसको लेकर निर्देश दिया है। सभी केन्द्राधीक्षकों को दोनों पाली में ओएमआर और कॉपी को निर्धारित समय पर लेने का आदेश मिला है। ओएमआर शीट के साथ कॉपी पर भी बारकोड और लिथोकोड है। इसके तहत परीक्षार्थी का नाम, रॉल कोड, रॉल नंबर, विषय कोड, परीक्षा की तिथि आदि पूर्व से प्रिटेंड रहेगी। साथ में फोटो भी रहेगा। पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे से शुरू होगी। 11:00 बजे ओएमआर लिया जाएगा। वहीं दोपहर 12:45 बजे कॉपी ली जाएगी। द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे ये शुरू होगी, जिसमें 3:30 बजे ओएमआर और शाम 5:15 बजे कॉपी ले ली जाएगी। पहले दिन पहली पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.