पूर्णिया, फरवरी 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिलाप्रशासन की कड़ी निगरानी में शुक्रवार को जिले के सभी 59 परीक्षाकेन्द्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा चौथे दिन भी शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न हो गई। परीक्षा के चौथे दिन भी कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं किया गया। पहली पाली में इंटर सायंस और कॉमर्स के छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी और दूसरी पाली में इंटर आर्ट्स और वोकेशनल कोर्स के हिन्दी विषय के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई। सभी 59 परीक्षाकेन्द्रों पर पहली पाली में कुल 10728 परिक्षार्थियों में 10593 और दूसरी पाली में कुल 17951 परिक्षार्थियों में 17659 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। चौथे दिन की इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम पाली में 135 व दूसरी पाली में कुल 292 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। चौथे दिन की परीक्षा...