लखनऊ, अगस्त 15 -- राजधानी लखनऊ के पीजीआई इलाके में पहली पत्नी को तलाक देकर युवक ने दूसरी शादी कर ली और अब दूसरी पत्नी से तलाक मांग तीसरी महिला से इश्क लड़ा रहा है। मामला संज्ञान में आने पर विवाहिता ने दहेज की मांग, प्रताड़ना सहित कई गंभीर आरोपों को लेकर पति सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बुधवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फर्रूखाबाद के फतेहगढ़ की मूल निवासी शालू मौजूदा समय में पीजीआई के बाबूखेड़ा में रहकर नौकरी करती है। आरोप है कि 24 जून 12 को यहीं के निवासी आशुतोष से शादी हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। कई बार विवाहिता के साथ मारपीट भी की गई। दोनों परिवारों के बीच आपसी बातचीत से भी मामले को सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन शालू की मुश्किलें कम नहीं हुईं। शालू का आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.