नई दिल्ली, जून 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। जामिया नगर इलाके में सोमवार की सुबह एक महिला ने अपने पति की दूसरी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान आरोपी महिला के तीन बच्चे घर में ही मौजूद थे। हत्या के बाद महिला ने घर में चोर घुसने की कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में ही कहानी झूठी निकाली और महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नस्बू नाम की महिला परिवार के साथ बटला हाउस स्थित एक इमारत के चौथे तल पर रहती थी। परिवार में पति अंसार खान के अलावा उसकी पहली पत्नी अफसरी और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। अंसार सऊदी अरब में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.