भभुआ, नवम्बर 28 -- रोहतास के नोखा थाने की पुलिस ने भी की पूछताछ, दोनों भेजे गए कोर्ट भगवानपुर में किराए के मकान में दूसरी पत्नी के साथ रहता था टुनटुन (पेज तीन/सर के ध्यानार्थ) रामपुर, एक संवाददाता। पहली पत्नी के रहते उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली। इसका पता चलते ही पहली पत्नी लक्ष्मीना देवी के पैरो तले जमीन खिसक गई। बिना देर किए उसने बेलांव थाने की पुलिस को आवेदन दिया। पुलिस ने भी सक्रियता दिखाई और पीड़िता के पति खरेंदा निवासी टुनटुन कुमार और उसकी दूसरी पत्नी रोहतास जिला के नोखा थाना क्षेत्र के मानी गांव की लालसा कुमारी को भगवानपुर से गिरफ्तार कर थाने लाई। इसकी पुष्टी बेलांव थानाध्यक्ष चंद्र प्रभा ने दी और बताया कि टुनटुन और लालसा का बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बेलांव थाना क्षेत्र के खरेंदा निवासी...