बिजनौर, दिसम्बर 16 -- पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने के तथा बाद में दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। गांव पालकी एमन निवासी पीड़िता नीशू पत्नी चंद्रपाल पुत्री मुखराम का कहना है कि उसकी शादी 1 मार्च 2025 को ग्राम फरीदनगर थाना नहटौर निवासी चंद्रपाल पुत्र कल्याण सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के समय मायके पक्ष ने अपनी हैसियत से भी अधिक दान दहेज दिया। लेकिन आरोप है कि उक्त दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नही थे और अक्सर प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार ससुराल वालों ने 5 अप्रैल 2025 को मारपीट कर कपड़ों में ही घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। आरोप है कि बाद में उसे जानकारी हुई कि पति की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी जीवित है। पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.