सहारनपुर, फरवरी 2 -- पुलिस लाइन पहुंची पंजाब निवासी एक महिला ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर अपने कथित पति पर धोखाधड़ी और उसे छोड़कर दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि करीब नौ वर्ष पहले उसकी युवक से पहचान हुई थी, जिसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बाद में युवक उसे अपने पैतृक गांव ले आया, जहां वह ससुराल में रहने लगी। पीड़िता के अनुसार कुछ समय बाद युवक उसे काम दिलाने के बहाने चंडीगढ़ ले गया और किराये के मकान में रखा। इसी दौरान उसने महिला के नाम पर लगभग दो लाख रुपये का कर्ज ले लिया। आरोप है कि कर्ज लेने के बाद युवक ने धीरे-धीरे संपर्क कम कर दिया और कई महीनों तक उसका फोन नंबर बंद रखा। महिला का दावा है कि उससे उसके पांच बच्चे हुए, जिनमें तीन की मौत हो चुकी है, जबकि एक बेटा और एक बेटी उसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.