मुख्य संवाददाता, जुलाई 10 -- यूपी के आगरा में पूर्व पार्षद शिरोमणी सिंह का दंत चिकित्सक बेटा प्रदीप बघेल एक बार फिर सुर्खियों में है। उसकी दूसरी पत्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि उसे बंधक बनाकर भूखा रखा जाता है। भाई ने आकर उसे मुक्त कराया। मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित डॉक्टर पूर्व में पहली पत्नी की हत्या में जेल जा चुका है। शीतला गली, एमएम गेट निवासी ऊषा बघेल ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया था। मेडिकल में गले, आंख और पेट पर चोट मिली हैं। ऊषा ने पुलिस को बताया कि उसका मायका ग्राम नगला कृपा, मुरसान (हाथरस) में है। वह गरीब परिवार से है। वर्ष 2015 में उसकी शादी प्रदीप बघेल से हुई थी। नौ वर्ष का एक बेटा है। पति का किसी और महिला से चक्कर है। वह उसका उत्पीड़न करता है। उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.