नैनीताल, मार्च 30 -- नैनीताल, संवाददाता। पहली नवरात्र को मां नैना देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने मां के दर्शन किए। इसके अलावा मां पाषाण देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी समेत अन्य मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। नैना देवी मंदिर परिसर में दोपहर में सुंदरकांड पाठ किया गया। शाम को पंडित बसंत बल्लभ पांडे ने नवसंवत्सर सुनाया। नैना देवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, सचिव प्रदीप साह, उपाध्यक्ष घनश्याम लाल साह, किशन सिंह नेगी सहित न्यास के सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे। इधर, आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव नैनीताल ने नवरात्र के पहले दिन तीन गरीब कन्याओं के विवाह के लिए योगदान दिया। पाषाण देवी मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट को एक तबला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.