लोहरदगा, दिसम्बर 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। शंख,बंजारी और कैमो नदी के त्रिवेणी स्थल, रेलवे और एनएच 143-ए ब्रिज के बीच स्थित कल- कल बहती निर्मल जलधारा के बीच साल के आखिरी दिन नववर्ष-2026 की पूर्व संध्या पर लोहरदगा- गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन का मिलन समारोह, संगोष्ठी और वन भोज का एक साथ आयोजन किया गया इसमें दोनों जिलों के 400 से अधिक ट्रक मालिकों ने सहभागिता किया। इसके अलावा ट्रक व्यवसाय से जुड़े अन्य व्यापारियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पूर्व सांसद-सह-छोटानागपुर बॉक्साइट और कोल माइंस वर्कर वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय महामंत्री धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि एसोसिएशन की मांग पर पर ट्रक मालिकों के बाधक तत्वों को यहां से हटा दिया गया है। इसलिए पहली ...