संवाददाता, अप्रैल 19 -- यूपी के सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्रांतर्गत गांव सुचेला के रहने वाले एक युवक की सऊदी अरब नौकरी पर जाते समय फ्लाइट में अचानक तबीयत बिगड़ गई। हवाई जहाज में तैनात स्टाफ ने उसे दवाई दी लेकिन कोई भी आराम नहीं होने पर हैदराबाद उतारकर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन देर शाम हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। थाना चिलकाना के गांव सुचेला देवा निवासी इकराम के 21 साल का बेटा अनस उर्फ मुस्तफा की सऊदी अरब में नौकरी लगी थी। युवक का बचपन से ही सपना था कि वह विदेश में नौकरी करेगा और पहली बार हवाई जहाज में बैठकर यात्रा करेगा। उसकी विदेश में नौकरी भी लग गई और फ्लाइट में भी बैठ गया लेकिन नौकरी ज्वाइन करने से पहले ही फ्लाइट में यात्रा पूरी करने से पहले ही उसने दम तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.