सासाराम, जनवरी 1 -- तीन दिवसीय टीपीएल सीजन 15 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मैच का उद्घाटन बक्सर सांसद ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धक करते हुए कहा- खिलाड़ियों को लग्न के साथ खेलने से होती है लक्ष्य प्राप्ति डेहरी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नेचर विलेज टंडवा गांव के खेल मैदान में होने वाले तीन दिवसीय टीपीएल सीजन 15 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मैच का उद्घाटन आरजेडी नेता सह बक्सर लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह ने फीता काट कर किया। इस दौरान मझिआंव पंचायत के मुखिया अनिल कुमार, थानाध्यक्ष शिवम कुमार व नंद कुमार सिंह (पैक्स अध्यक्ष बेरकप) व रंजन यादव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...