चक्रधरपुर, अप्रैल 15 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे कॉलोनी स्थित बंगाली एसोसिएशन की ओर से पहला बैशाख धूम धाम से मनाया गया। उस अवसर पर आज एसोसिएशन की ओर से एक विशाल रैली निकाली गई। जिसमें बंगाली समाज के बड़ी संख्या में महिला पारम्परिक भेष भूषा में शामिल हुए। रैली बंगाली एसोसिएशन से होकर रेलवे अस्पताल, स्टेशन , पांच मोड़, आर ई कॉलोनी होकर पुनः वापस पांच मोड़ होकर प्रेम निवास , त्रिशूल चौक होते हुए कुसुमकुंज स्थित रामकृष्ण मिशन सेवा समिति पहुचा । इस रैली का कुसुमकुंज स्थित राम कृष्ण मिशन सेवा समिति में भव्य स्वागत किया गया। इस असवर पर एसोसिएशन की और से रविन्द्र संगीत गान किया गया। कार्यक्रम में बंगाली एसोसिएशन के सचिव प्रदीप मुखर्जी, सह सचिव प्रवीर दास, तारक सेन, बासु भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष सुमित चौधरी सहित बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.