बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- जपानी गोलपोस्ट की ओर गेंद जाते ही होता था गगनभेदी शोर बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत और जापान के बीच रविवार को मुकाबला खेला गया। रविवार का दिन और उसपर सुहाना मौसम..., जैसे पूरा नालंदा उठकर स्टेडियम पहुंचने की कोशिश कर रहा था। हजारों लोगों को टिकट नहीं होने के कारण लौटा दिया गया। इसके बाद भी स्टेडियम की क्षमता से दोगुने दर्शक मैच का आनंद ले रहे थे। मैच के चौथे मिनट में मनदीप सिंह ने जैसे ही गोल किया, राजगीर की प्रियंका उठकर नाचने लगी। मैदान में मौजूद 5000 से अधिक लोग तालियां बजाकर खिलाड़ियों के हौसले बढ़ाने लगे। जैसे ही जापानी गोलपोस्ट की ओर गेंद जाता, गगनभेदी शोर से माहौल गूंज उठता था। बिहारशरीफ के दिलखुश, रौशन कुमार, विश्वजीत आनंद, रवि कुमार समेत हजारों युवा भारत का मैच देखने के लिए पहुंचे थे। हर अटैक के सा...