नई दिल्ली, जनवरी 13 -- पहलवान सुशील कुमार ने सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में नियमित जमानत के लिए नई याचिका दाखिल की है। उन्होंने बदले हुए हालातों का हवाला देते हुए कहा है कि अब रोहिणी कोर्ट ने सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं। ऐसे में अब सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित किए जाने की कोई गुंजाइश नहीं बची है। पहलवान सुशील कुमार की ओर से रोहिणी की अदालत में नियमित जमानत की मांग करते हुए याचिका दाखिल की गई है। खबर अपडेट हो रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...