गंगापार, अक्टूबर 3 -- मलाक बलऊ की ऐतिहासिक दंगल में पुरुष पहलवानों के साथ ही महिला पहलवान ने भी दमखम दिखाते हुए दर्शकों को खूब रिझाया। पहलवान रहबर सोरांव और पहलवान मांगे मथुरा के बीच हुई कुश्ती बराबरी की रही। दोनों पहलवानों को 2500, 2500 रुपए देकर सम्मानित किया गया। अतिथि के रुप में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, प्रदेश सचिव सपा दूधनाथ पटेल, ब्लॉक प्रमुख श्रृंग्वेरपुर प्रतिनिधि मनोज पांडेय, पूर्व अपर आयुक्त माताफेर आदि रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान संदीप पटेल ने और संचालन अधिवक्ता धर्म नारायण मिश्र ने किया। जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह पटेल, सुभाष नेता, राघवेन्द्र यादव, योगेश मिश्र, रामगनेश पटेल, अनिल ओझा, पंकज कुमार, शेखर पटेल, पंकज तिवारी आदि ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। रेफरी की भूमिका का राम दुलारे यादव और रमेश मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.