नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले के अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी ने वाराणसी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश केसरी टाइटल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में सात सौ खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में अपना दमखम दिखाया। जोंटी भाटी के उत्तर प्रदेश केसरी बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है। मेखुड़ी उस्ताद की स्मृति में वाराणसी में उत्तर प्रदेश और वाराणसी कुश्ती संघ की ओर से गुरुवार को प्रादेशिक महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले जोंटी भाटी का मुकाबला वाराणसी के लक्ष्य के साथ हुआ। जोंटी ने लक्ष्य को 5-3 अंक से पराजित कर उत्तर प्रदेश केसरी टाइटल अपने नाम किया। कोच रंजीत पहलवान ने बताय...