बागपत, फरवरी 12 -- खेकड़ा। कस्बे के दादा महारम अखाडे के पहलवान अनश को दिल्ली दंगल में नौशेरा का खिताब मिला। उसे एक गदा और ग्यारह हजार रूपये पुरूष्कार मिला। गुरूवार को पहलवान को अखाडे में सम्मानित किया गया। दादा महारम अखाडे में पहलवान खलीफा बिन्दू पहलवान की देखरेख में दांव पेंच सीखते है। इसी अखाडे के पहलवान अनश ने दिल्ली में जामा मस्जिद क्षेत्र में आयोजित दंगल में प्रतिभाग किया था। गुरूवार को अखाडे में साथी पहलवानों ने उसका स्वागत किया। इनमें बोबी कोच, बिल्लड पहलवान, कपिल धामा, शेरा, लाल्ला, हैप्पी, उज्जवल, गोलू, आशु, धीरू, शिवम, भारत शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...