बागपत, फरवरी 18 -- दाहा। वाराणसी के जमालपुर बाबतपुर में चल रही अंडर-15 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में चौ फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के दो पहलवानों ने कुश्ती में कांस्य पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। एकेडमी संचालक अर्जुन अवार्डी सुनील राणा ने बताया कि वाराणसी के जमालपुर बाबतपुर में 17 से 19 फरवरी तक चल रही अंडर-15 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में चौ फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी के पहलवान जोन ने 57 किग्रा. भार व अर्जुन तोमर ने 85 किग्रा.भार की ग्रीको रोमन कुश्ती में कांस्य पदक कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...