संभल, जनवरी 31 -- बबराला थाना क्षेत्र के पहलवाड़ा गांव में प्रधानी की चुनावी रंजिश के चलते हुई खूनी वारदात के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। प्रधान मीरा देवी की सास व राशन डीलर प्रेमवती की गोली लगने से मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर दबिश तेज कर दी है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ आलोक सिद्धू के नेतृत्व में बबराला पुलिस समेत कई थानों की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है। रातभर गांव में पुलिस की गश्त जारी रही और संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। कई स्थानों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है और बाहरी लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही...