मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मनियारी थाना के चैनपुर बंगरा गांव में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने पहलगाम हमले में 28 पर्यटकों की मौत पर श्रद्धांजलि देने के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। ग्रामीणों ने वक्फ बिल के खिलाफ जुलूस की तैयारी के लिए बैठक की थी। बैठक में इंसाफ मंच के फहद आलम, माले नेता आफताब आलम, सूरज कुमार आदि शामिल हुए। स्थानीय मुखिया आरिफुर रहमान ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने इंसानियत पर हमला किया है। सरकार इसका बदला ले। वहीं इंसाफ मंच के बैनर तले निकलने वाले जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.