वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 8 -- यूपी के लखनऊ में साइबर जालसाजों ने नगर निगम के रिटायर इंस्पेक्टर को गोमतीनगर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अंचल कार्यालय में शुक्रवार को ढाई घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा। डीआईजी एटीएस, पुणे बताकर वीडियो कॉल की और पहलगाम आतंकी हमले में टेरर फंडिंग का आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी दी। कोने में घबराए हुए बैठे बुजुर्ग के माथे पर पसीना देखकर बैंक के विधि अधिकारी ने पूछताछ की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। समझाकर उनका फोन लिया और दूसरी ओर कॉल पर पुलिस की वर्दी में मौजूद जालसाजों को जमकर फटकार लगाई तो उन्होंने फोन काट दिया। विधि अधिकारी ने 80 लाख रुपये की ठगी का शिकार होने से बचा लिया। इसके बाद विधि अधिकारी ने ऑनलाइन साइबर क्राइम सेल के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। विधि अधिकारी मनीष सिंह के मुताबिक, रिटायर इंस्पेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.