इंदौर, अप्रैल 28 -- मध्य प्रदेश में एक युवक को पहलगाम हमले से जुड़े रील्स देखने की वजह से पीटने का मामला सामने आया है। घटना इंदौर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन की है। पीड़ित का कहना है कि ना सिर्फ उससे मारपीट की गई, बल्कि चलती ट्रेन से बाहर भी फेंकने की कोशिश की गई। आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ित ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे की है। वह ट्रेन के जनरल कोच में बैठकर शुजालपुर से इंदौर आ रहा था था। ट्रेन लक्ष्मीबाई नगर से इंदौर की ओर बढ़ रही थी। वह अपने मोबाइल में पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े रील्स देख रहा था। पीड़ित का दावा है कि कुछ मुस्लिम युवकों ने इस पर आपत्ति जाहिर की। जब उसने उनसे पूछा कि इसमें क्या गलत है तो वह गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने कहा कि एक आरोपी ने कहा कि तुम ये रील क्यों देख रहे हो, हम जानते हैं, बंद करो। देशभक्ति ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.