वाराणसी, मई 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पहलगाम हमले के बाबत भ्रामक बयान देने के मामले में कैंट पुलिस ने विधान परिषद में विरोधी दल के नेता और सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। भाजपा नेता की तहरीर पर कार्रवाई की गई। अनौला (टकटकपुर) निवासी मुरलीधर सिंह भाजपा के काशी क्षेत्र के पदाधिकारी हैं। उन्होंने कैंट थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि एमएलसी लाल बिहारी यादव ने एक वीडियो वायरल किया है, जो देश की एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और भारतीय सेना के मनोबल को कमजोर करने वाला है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वायरल वीडियो से देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा हो सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.