बरेली, अप्रैल 25 -- पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को भाजपा के हरमिलाप मंडल के कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप चौक पर प्रदर्शन किया। आतंकवाद का पुतला फूंका। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर लगातार लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जगह-जगह विरोध हो रहा है। भाजपा हरमिलाप मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप की अगुवाई में महर्षि कश्यप चौक पर भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। आतंकवाद का पुतला लेकर प्रदर्शनकारी पहुंचे। चौक पर पुतले को प्रदर्शनकारियों ने फूंका। इस मौके पर बंटी ठाकुर, प्रदीप सक्सेना, अरुण सिंह, बबलू पटेल, विवेक पटेल, अभिषेक गुप्ता, नंदकिशोर पटेल, कुलदीप सिंह, निखिल कुमार, आकाश चंद्रा, गौरव ठाकुर, बाबू राजपूत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.