बांदा, मई 27 -- बांदा, संवाददाता। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर जाने का इराद जनपद 25 लोग छोड़ चुके हैं। सभी अपना-अपना रिजर्वेशन कैंसिल करा चुके हैं। वहीं, हाल में कोई नया रिजर्वेशन जम्मू-कश्मीर के लिए नहीं हुआ है। बांदा रेलवे स्टेशन सीसीआई राजकुमार राजपूत ने बताया कि पहलगाम में हमले के तीन दिन के अंदर जनपद से जम्मू-कश्मीर के 15 से अधिक रिजर्वेशन कैंसिल हुए थे। इसके बाद अब तक 25 से अधिक रिजर्वेशन कैंसिल हो चुके हैं। यहां से जम्मू-कश्मीर के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। वहां जानेवाले संयुक्त टिकट बनवाते हैं। दिल्ली से होकर आगे का सफर तय करते हैं। हाल में जम्मू-कश्मीर के लिए कोई नया रिजर्वेशन बांदा से नहीं हुआ है। शिक्षक जय किशोर दीक्षित, आशुतोष त्रिपाठी आदि ने बताया कि इस गर्मी की छुट्टी में जम्मू-कश्मीर जाने का विचार बनाया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.