लोहरदगा, अप्रैल 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश का प्रदर्शन लोहरदगा में जारी है। रविवार को नवोदय विद्यालय पूर्ववर्ती छात्र संघ के द्वारा पावरगंज सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। पहलगाम में हुए बेगुनाहों के बेरहमी से हत्या के नवोदय विद्यालय के सैकड़ों पूर्ववर्ती छात्र सड़क पर उतरे। आतंकवादियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के नारे लगाए। पूर्ववर्ती छात्र संघ के अध्यक्ष कलिंदर उरांव ने कहा कि यह घटना बहुत दु:खद और कायराना है। निहत्थे आम नागरिकों पर गोलियां बरसाना हैवानियत है। सचिव सागर वर्मा ने कहा कि पहलगाम में हुए कायरना आतंकी हमले ने हम सब की आत्मा को झकझोर दिया है। यह हमला केवल निर्दोष लोगों पर नहीं था। यह हमला हमारे देश की एकता, शांति और भाईचारे पर था। आज जो मोमबतियां हमारे हाथों में है,वह केवल रोशनी नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.