इंदौर, अप्रैल 23 -- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक कायराना हमले में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया। धर्म पूछकर गोली मारने वाले दहशतगर्दों ने सुशील नथानिएल को भी मार डाला। आंतकियों ने सुशील की बेटी के पैर में गोली मारी जबकि भागते हुए उनकी पत्नी भी जख्मी हो गईं। एलआईसी के रीजनल मैनेजर 58 वर्षीय सुशील अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। अलीराजपुर के एलआईसी रीजनल मैनेजर सुशील अपनी पत्नी जेनिफर (54), बेटी आकांक्षा (34) के साथ पहलगाम गए थे। उनकी पत्नी सरकारी स्कूल की टीचर हैं जबकि बेटी सूरत में एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर है। 21 अप्रैल को सभी छुट्टियां मनाने कश्मीर की वादियों में गए थे। सुशील के भाई विकास नथानिएल ने कहा, 'मेरे भाई अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहलगाम में घूम रहे थे, तभी आतंकवादियों ने हमला कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.