गढ़वा, अप्रैल 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ टाऊन हॉल मैदान से रंका मोड़ तक मशाल जुलूस निकाल आक्रोश प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। मौके पर संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि पाकिस्तान ने साजिश कर भारत पर कायराना हमला किया है। धर्म संप्रदाय पूछकर हिन्दुओं पर हमला किया गया है लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार ऐसे आतंकियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शायद यह भूल रहा है कि भारत में नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री बैठा है जो दुश्मनों को घर में घूस कर मारता है। गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जैसे लोग सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.