प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। पहलगाम में मारे गए भारतीय पर्यटकों को दारागंज के दशाश्वमेध घाट पर रविवार सुबह श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी के नेतृत्व में लोगों ने गंगा किनारे घाट पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांत् के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा के बाद भाजपा की मंत्री ने कहा कि पहलगाम पर हमला कोई मामूली घटना नहीं है, यह हमारे अस्तित्व, हमारी संस्कृति और हमारे देश के सम्मान पर हमला है। अनामिका ने कहा कि यह समय मौन रहने का नहीं, उठाने का है। इस अवसर पर पाकिस्तान का पिंडदान किया गया। श्रद्धांजलि सभा में शिवा त्रिपाठी, राजीव मिश्रा, कृष्ण कांत तिवारी, आचार्य प्रमोद दुबे, सोनू अरोरा, नेहा केशरी, नीलम शुक्ला, जान्हवी निषाद, आरपी दुबे, अजय द्विवेदी, विजय केशरी, आचार्य कौशल किशोर मिश्र,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.