बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- खुर्जा। क्षेत्र के लोगों में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का आक्रोश है। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने पाकिस्तान का पुतला फूंका है। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता शुक्रवार की दोपहर एकत्रित होकर जेवर अड्डा चौराहे पर पहुंचे। जहां उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर आक्रोश जाहिर किया। साथ ही पर्यटकों की हत्या करने की घटना की निंदा की। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर दिया। साथ ही आतंकवादियों के जल्द खात्मे की मांग की। इस मौके पर सूबे सिंह डांगर, प्रदीप चौधरी, सोनपाल सिंह चौहान, राजेंद्र फौजी, कैलाश फौजी, गिरराज, संजू मास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.