नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- कश्मीर घूमकर दुबई लौटना था नीरज को मगर... पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंक हमले में जान गंवाने वालों में जयपुर के 33 वर्षीय नीरज उदवानी भी शामिल हैं। नीरज पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट थे और दुबई में रहते थे। उनके अंकल दिनेश उदवानी ने बताया कि वह एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने दुबई से जयपुर आए थे और वहां से अपनी पत्नी आयुशी के साथ कश्मीर घूमने चले गए। नीरज को कश्मीर से लौटकर वापस दुबई जाना था लेकिन उससे पहले ही यह हो गया। नीरज की आयुशी से फरवरी 2023 में ही शादी हुई थी। उनके पिता का 10 साल पहले ही देहांत हो चुका है।घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है। नीरज की मां ज्योति उदवानी ने आतंकियों को मौत की सजा दिए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.