बांका, अप्रैल 24 -- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी वारदात में 26 पयर्टकों की निर्मम हत्या मामले में राजनीति शुरू हो गयी है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बीजेपी की नीतियों पर सवाल खड़ा कर दिया है। पीके ने कहा कि आतंकी घटनाओं में धर्म के आधार पर आरोप प्रत्यारोप लगाना ठीक नहीं है। इसका विरोध होना चाहिए क्योंकि इससे देश को नुकसान होता है। 22 अप्रैल को पहलाग में विदेशी आतंकियों ने पयर्टकों से उनका धर्म पूछकर और प्राइवेट पार्ट चेक करने के बाद गोली मारी थी। एक सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि आतंकी घटनाओं के मामले में देश को एकजुट होना चाहिए। यह गलत है और किसी को गलत का साथ नहीं देना चाहिए। घटना का कारण चाहे कुछ भी बताया जाए। पीके ने कहा कि जहां तक भाजपा का सवाल है तो ये लोग चाहे पुलवामा की बात हो, पहलगाम हो या कोई अन्य आतंकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.