गढ़वा, अप्रैल 25 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। पहलगाम में पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। पुराने स्टेट बैंक से मशाल जुलूस निकला जो शहर के मेन रोड होते हुए गर्ल्स हाईस्कूल जाकर समाप्त हो गया। उस दौरान हाथ में मशाल लिए लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद, हर आंसू का हिसाब दो पूरा पकिस्तान साफ करो जैसे नारे लगा रहे थे। गर्ल्स स्कूल के पास शहीद 28 लोगों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। उस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा कि आज पूरे देश के लोगों के आंखो में आंसू के साथ गुस्सा है। पकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने जो कायरतापूर्ण हरकत किया है उसका हिसाब मोदी सरकार जरूर लेगी। यह विश्व की पहली ऐसी घटना है जहां धर्म पूछकर पर्यटकों की हत्या की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.