नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में शामिल आतंकी आसिफ शेख के घर को विस्फोटकों की मदद से उड़ा दिया गया है। भारतीय सेना और सुरक्षा बलों को उस समय सतर्कता दिखानी पड़ी जब हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख के मोगामा स्थित घर की तलाशी के दौरान एक संदिग्ध बॉक्स मिला। इस बॉक्स से तार बाहर निकले हुए थे। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध बॉक्स मिला। प्रारंभिक जांच में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) होने का संदेह हुआ। मौके पर पहुंचे भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की इंजीनियरिंग टीम ने बम की पुष्टि की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बॉक्स को स्थल पर ही नष्ट किया गया, जिससे तेज विस्फोट हुआ। इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है। घर का एक हिस्सा जरूर उड़ गया। During the search of the hou...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.